मुझे विरासत में मिली है अव्यवस्था: ट्रंप

0
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनके प्रशासन को विरासत में अव्यवस्था मिली है। इसके लिए बेईमान मीडिया जिम्मेदार है। ट्रंप ने कहा,‘आप जानते हैं हमारे प्रशासन को सरकार और अर्थव्यवस्था के मामले में कई समस्याएं विरासत में मिलीं। देश और विदेश के स्तर पर अव्यवस्था है।’
 फिर से छेड़ा नौकरियों के बाहर जाने का राग
ट्रंप ने कहा, ‘कंपनियां अमरीका छोड़ रही हैं। नौकरियां मेक्सिको और अन्य स्थानों पर जा रही हैं। मेक्सिको और अन्य स्थानों पर जा रही कंपनियों के साथ क्या हो रहा है। निम्न वेतन, निम्न मजदूरी, बड़े पैमाने पर विदेशों में अस्थिरता है। इससे फर्क नहीं पड़ता है कि आप किधर देखते हैं।’
 पश्चिम एशिया को बताया मुसीबत
ट्रंप ने पश्चिम एशिया को मुसीबत बताया है। इसके साथ ही उत्तर कोरिया पर भी निशाना साधा। ट्रंप ने कहा, ‘मुझे विरासत में अव्यवस्था मिली। पहले दिन से हमारे प्रशासन ने इन चुनौतियों से निपटने के लिए काम करना शुरू किया। विदेश मामलों पर उनके प्रशासन ने कई विदेशी नेताओं के साथ पहले ही काफी रचनात्मक बातचीत शुरू कर दी है ताकि दुनिया के सर्वाधिक अशांत क्षेत्रों में स्थिरता, सुरक्षा और शांति की ओर बढ़ा जा सके।
Previous articleजाने हनीमून के लिए किस जगह को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं इंडियन !
Next articleधर्म के आधार पर ना हो भेदभाव, रमजान के साथ दिवाली पर भी आए बिजली-पीएम मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here