मोटापा अपने साथ लाता है ये पांच हेल्थ रिस्क

0

आमतौर पर, लोग मोटापे का अपनी फिजिकल अपीयरेंस से जोड़कर देखते हैं और इसलिए एक परफेक्ट फिगर पाने के लिए वह मेहनत करते हैं।लेकिन मोटापा सिर्फ आपकी फिजिकल अपीयरेंस पर ही असर नहीं डालता है, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। जब आपका वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है, तो यह अन्य कई बीमारियों को भी निमंत्रण देता है। जी हां, ओवरवेट होने पर अन्य कई हेल्थ रिस्क भी बढ़ जाते हैं।
तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही बीमारियों के बारे में बता रहे हैं-

1. डायबिटीज
टाइप 2 डायबिटीज वाले अधिकतर लोगों का वजन अधिक होता है या फिर वह मोटे होते हैं। टाइप 2 डायबिटीज तब होता है जब आपका रक्त शर्करा सामान्य से अधिक होता है। समय के साथ, यह अन्य स्वास्थ्य समस्याओं जैसे तंत्रिका क्षति, स्ट्रोक, गुर्दे की बीमारी और दृष्टि संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकता है।

2.दिल से जुड़ी बीमारी
दरअसल, समय के साथ फैटी डिपाजिट्स हृदय को ब्लड सप्लाई करने वाली धमनियों में जमा हो सकती है। जिससे मोटापे से ग्रस्त लोगों में लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और रक्त शर्करा से अधिक होता है, ये सभी हृदय रोग होने की संभावना को बढ़ाते हैं।

3.स्ट्रोक
स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति बंद हो जाती है। स्ट्रोक ब्रेन टिश्यूज को नुकसान पहुंचा सकता है। जिसके परिणामस्वरूप व्यक्ति की कमजोर मांसपेशियों से लेकर बोलने व सुनने में समस्या व सोचने की क्षमता पर भी असर पड़ सकता है।

4.स्लीप एपनिया
स्लीप एपनिया एक तरह का डिसऑर्डर है जिसमें कोई व्यक्ति सोते समय सांस लेना बंद कर सकता है। जिन लोगों का वजन अधिक होता है, उन्हें स्लीप एपनिया होने का अधिक खतरा होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके गले में अधिक चर्बी जमा हो जाती है, जिससे वायुमार्ग सिकुड़ जाता है।

5.हाई ब्लड प्रेशर
दरअसल, शरीर में मौजूद अतिरिक्त फैट टिश्यूज को अधिक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जिससे आपकी ब्लड वेसल्स को अतिरिक्त फैट टिश्यूज में अतिरिक्त ब्लड सकुलेट करना पड़ता है। जिसका सीधा अर्थ यह है कि आपके दिल को पूरे शरीर में ब्लड को पंप करने के लिए और भी अधिक मेहनत करनी होगी।

Previous articleआधा अक्षर भेस बरोबर , पत्नी ने केसे दिए करारा उत्तर
Next articleनौकरी करते वक्त दिखे आप में ये लक्षण तो तुरंत छोड़ दे अपनी जॉब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here