अगर आप के पेरो में दर्द में दर्द रहता है तो अपनाए ये उपाय

0

कई बार लगातार खड़े रहने से टांगों में दर्द होना शुरू हो जाता है। ऐसा शारीरिक कमजोरी के कारण भी हो सकता है। इसका कारण न्यूट्रिशियंस की कमी और मसल्स का पुल होना भी हो सकता है। सामान्य दर्द से जूझ रहे हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं लेकिन गठिया,डायबिटीज जैसे रोगों में इस तरह की दर्द परेशानी का कारण बन जाती है। इसके लिए डॉक्टरी सलाह लेनी बहुत जरूरी है।

1.बर्फ से सिकाई 
टांगों में दर्द होने पर बर्फ से सिकाई करें। आइस पैक से 15-20 मिनट के लिए सिकाई करने से फायदा मिलता है। आइस पैक की जगह पर बर्फ को तौलिए में डालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सूजन भी दूर हो जाती है।

2. मसाज
मालिश करने से भी टांगों में होने वाले दर्द से राहत मिल जाती है। इससे डैमेज हुए मसल्स दोबारा एक्टिव हो जाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होना शुरू हो जाता है। आप इसके लिए नारियल का तेल,सरसों या फिर जैतून का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप टांगों पर तेल लगाकर हाथों की बजाय टैनिस बॉल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. हल्दी
हल्दी नैचुरल एंटीसैप्टिक है, दर्द और इंफैक्शन को दूर करने में यह बेहद कारगर है। सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। 30 मिनट बाद इसे साफ कर लें और रोजाना दिन में 2 बार यह लेप लगाने से फायदा मिलता है। इसके अलावा बॉडी पेन होने पर रात को सोने से पहले हल्दी का दूध जरूर पीएं।

4. एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, इसके अलावा यह सेहत से जुड़ी बहुत-सी दिक्कतें दूर करने में भी मददगार है। यह गठिया और यूरिक एसीड के लिए लाभकारी है। रोजाना गुनगुने पानी में एक टेबलस्पून सेब का सिरका डालकर 15 मिनट के लिए पैर इसमें डुबो कर रखें।

Previous article28 अगस्त 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन
Next article07 अक्टूबर से शहडोल में प्रारंभ होगा सघन इंद्रधनुष मिशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here