आईएसआईएस अमेरिका पर होने वाले हर हमले की भारी कीमत चुकाएगा-ट्रंप

0

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि आईएसआईएस अमेरिका पर होने वाले हर हमले की भारी कीमत चुकाएगा। न्यूयार्क में 9/11 हमले के बाद कुछ दिन पहले हुए सबसे घातक हमले में आठ लोगों के मारे जाने के बाद उनका यह बयान आया है।

दरअसल, आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने दावा किया है कि 31 अक्तूबर को न्यूयार्क में हुए हमले को उसकी ओर से उजबेक प्रवासी ने अंजाम दिया, जिसे अमेरिका में ही कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था। ट्रंप ने एशिया की अपनी पहली यात्रा के लिए एयर फोर्स वन पर सवार होने से पहले कहा कि सैनिकों ने पिछले दो दिनों में आईएसआईएस पर कहीं ज्यादा जोरदार हमला किया है। उन लोगों को हम पर हर हमले के लिए बड़ी कीमत चुकानी होगी। ट्रंप ने विमान में सवार होने से ठीक पहले आईएसआईएस के खिलाफ सख्त संदेश दिया। एशिया की यात्रा में उनका पहला पड़ाव हवाई होगा।

Previous articleशिक्षा पर निवेश शांति और भविष्य के लिए निवेश जैसा है-प्रकाश जावड़ेकर
Next articleचेन्नई में बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त, 8 लोगों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here