बॉल स्विंग नहीं हो रही, तो बदली लेंथ: भुवनेश्वर

0

इंग्लैंड की मौजूदा परिस्थितियों में सफेद गेंद से तेज गेंदबाजों को बेहतर स्विंग नहीं मिल रही, जिससे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को यहां चल रही चैंपियंस ट्रोफी के दौरान इसे समझने में थोड़ी मुश्किल हुई और उन्हें अपनी गेंदबाजी की रणनीति में बदलाव करना पड़ा। भुवनेश्वर ने 3 मैचों में 22.3 ओवर में 100 रन देकर 4 विकेट झटके, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 4.44 का रहा।

उन्होंने भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद कहा, ‘यह समझना बहुत मुश्किल हो रहा था कि इंग्लैंड में गेंद स्विंग क्यों नहीं कर रही। इंग्लैंड में आमतौर पर साल के इस समय विकेट इतना कठोर नहीं होता। 2013 में चैंपियंस ट्रोफी के दौरान और इसके अगले साल टेस्ट सीरीज के दौरान विकेट मुलायम था।’

उन्होंने कहा, ‘हालांकि इतना मुलायम नहीं था कि इससे बल्लेबाजों को परेशानी हो, लेकिन कुछ बदलाव के लिए मुलायम था।’ भुवनेश्वर ने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि यही कारण था या फिर गेंद की वजह से ऐसा था। लेकिन सब इसे देख रहे थे कि गेंदबाजों के लिए स्विंग हासिल करना काफी मुश्किल हो रहा है।’

Previous articleअब आधार के बिना नहीं मिलेगी अटल पेंशन
Next articleसीएम साहब आप भी हिसाब दे दीजिए : रविशंकर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here