ममता की तुष्टिकरण नीति से बंगाल को हो रहा नुकसान-केशरी नाथ त्रिपाठी

0

पश्चिम बंगाल के निवर्तमान राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास अपने फैसलों को लागू करने की विजन और शक्ति है, लेकिन उनकी तुष्टिकरण की नीति राज्य के सामाजिक सद्भाव पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। उन्होंने कहा कि ममता को हर नागरिक को बिना भेदभाव के समान रूप से देखना चाहिए। त्रिपाठी ने ममता को उनकी भावनाओं पर नियंत्रण रखने और संयमित रहने की सलाह दी है।

त्रिपाठी ने कहा, “सीएम ममता बनर्जी के पास विजन है और उनके अपने फैसलों को लागू कराने की क्षमता है, लेकिन उन्हें संयमित रहने की भी जरूरत है। वे कई मौकों पर भावुक हो जाती हैं, जिसे उन्हें नियंत्रित करने की जरूरत है।“

निवर्तमान राज्यपाल ने एक साक्षात्कार में पीटीआई को बताया कि 30 जुलाई को जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की नीति से सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

त्रिपाठी ने कहा, “मुझे लगता है कि उसे हर नागरिक को समान रूप से देखना चाहिए। मेरा मानना है कि पश्चिम बंगला के प्रत्येक नागरिक के साथ बिना भेदभाव के समान व्यवहार करना चाहिए।“ यह पूछे जाने पर क्या उन्हें पश्चिम बंगाल में भेदभाव दिखता है? इसका जवाब देते हुए त्रिपाठी ने कहा, ‘भेदभाव स्पष्ट रूप से दिखता है। ममता के बयान भेदभाव को साफ दर्शाते हैं

Previous article28 जुलाई 2019 रविवार , पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleकरगिल सम्मान समारोह : युद्ध सरकारें नहीं लड़तीं, युद्ध पूरा देश लड़ता है-पीएम मोदी