BCCI ने स्मिथ और हैंड्सकाम्ब के खिलाफ शिकायत वापस ली

0

बीसीसीआई ने विवादास्पद डिसिजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) के मुद्दे पर स्टीव स्मिथ और पीटर हैंड्सकाम्ब के खिलाफ शिकायत वापस लेने का निर्णय किया। इस मुद्दे पर दोनों प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच वाक-युद्ध शुरू हो गए थे।

बीसीसीआई ने खेल भावना का उल्लंघन करने के लिए स्मिथ और हैंड्सकांब के खिलाफ लेवल टू चार्ज के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।

बहरहाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने गुरुवार को अपने भारतीय समकक्ष राहुल जौहरी से मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में मुद्दे के समाधान के लिए मुलाकात की। यह निर्णय किया गया कि दोनों कप्तान रांची में बैठक कर मामले को सुलझाएंगे।

Previous articleरिलेशनशिप में पड़ने के बाद लड़के क्यों करते हैं ये सारे काम?
Next articleयूरिक एसिड को ऐसे रखें कंट्रोल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here