मेष: व्यापार में लाभ होगा। सामाज में ख्याति बढ़ेगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। अविवाहितों हेतु विवाह के संयोग बनेंगे। घूमने की योजना बनेगी।
वृष: समय आनंददायक है। कार्यसफलता प्रसन्नता देगी। व्यापारियों को व्यापार वृद्धि मिलेगी। लक्ष्मी देवी की कृपा दृष्टि रहेगी। कुटुंब में सुखद वातावरण रहेगा।
मिथुन: इच्छापूर्ति के अवसर मिलेंगे। सोशल वर्क में रुचि बढ़ेगी। बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा। बिजनैस में स्थिति सुधरेगी। निर्धारित कार्यों हेतु प्रयासरत रहेंगे।
कर्क: दिन रोमांटिक है। दांपत्य सुख की प्रचुरता रहेगी। मेहनत से सभी कार्य हल होंगे। खान-पान पर ध्यान रखें। संडे होने के बावजूद शारीरिक थकान रहेगी।
सिंह: करीबी मित्र लाभ देंगे। सभी काम आसानी से बनेंगे। भीतरघात के संकेत हैं। अचानक कार्यों में रुकावट आएगी। शाम तक फाइनैंशल प्रॉब्लम मिटेंगी।
कन्या: हर कार्य में यश मिलेगा। परिजनों संग हर्षोल्लास में समय बितेगा। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। दिन सक्सेसफुल रहेगा।
तुला: लिटरेचर में रुझान बढ़ेगा। प्रेमी संग हुई भेंट शुभ रहेगी। दिन भर मन खुश रहेगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। स्टूडैंटस हेतु समय अच्छा है।
वृश्चिक: समय डिफिकल्ट है। मनोदशा बिगड़ेगी। परेशानी दुख देगी। स्वजनों से अनबन होगी। लोगों के समक्ष अपमान होने के योग हैं। मानहानि के संकेत हैं।
धनु: एक्टिव रहने से परेशानी सुलझेगी। हैल्थ समस्या हल होगी। खास व्यक्ति से परिचय बिजनैस में फायदा पहुंचाएगा। खास पेपर गुम होने से दुख होगा।
मकर: भाई-बहन से संबंध सुधरेंगे। धर्मस्थल पर जाने का आयोजन होगा। धन लाभ के योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। पूंजी निवेश अति शुभ रहेगा।
कुंभ: निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। रिश्तेदार के घर पार्टी में जाएंगे। स्वजनों से मुलाकात होगी। दांपत्य सुख बढ़ेगा। रुचिकर भोजन मिलेगा।
मीन: व्यावसायिक कार्य असफल रहेंगे। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। सोशल वर्क में व्यस्तता बढ़ेगी। सेहत संबंधी चिंता रहेगी। रिश्तेदारों से अनबन होगी।