आंखों की थकान दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

0

हमारी आंखें बहुत ही नाजुक होती है | यह बेहद ही संवेदनशील होती है इसलिए इसका ज्यादा खयाल रखना पड़ता है क्योंकि आंखों को लेकर हुई एक छोटी सी भी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है | क्या आपकी आंखें भी हमेशा थकी थकी सी रहती है या आपकी आंखों में पानी आता है | अगर आपको भी इस तरह की तकलीफ है तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं |इसके अलावा आप खुद भी अपनी आंखों का ख्याल रख सकते हैं |

कई लोग आंख कमजोर होने के बावजूद चश्मा लगाने से बचते हैं | आज के समय में ज्यादातर ऑफिस का काम कम्प्यूटर पर ही होता है | ऐसे में स्क्रीन पर निगाहें टिकाकर रखनी पड़ती हैं | लगातार स्क्रीन देखने से आंखों पर जोर पड़ता है, जिससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं | इससे न केवल दूसरे कामों को करने में परेशानी होती है बल्क‍ि खूबसूरती पर भी असर पड़ता है | आप चाहें तो इन समस्याओं को दूर करने के लिए घरेलू उपाय अपना सकते हैं | ये उपाय पूरी तरह प्राक्रतिक हैं |आइए जानते हैं इन उपाय के बारे में

गुलाबजल
गुलाब जल आंखों की थकान और जलन दूर करने के लिए एक अच्छा विकल्प है | गुलाब जल में रुई को डुबोकर उन्हें आंखों पर रखकर आप लेट सकते हैं या इसकी एक या दो बूंद आंखों में भी डाल कर कुछ देर के लिए रख सकते हैं | इससे आपकी आंखें साफ हो जाएगी और थकान भी नहीं रहेगी |

आलू
आंखों की जलन व थकान के लिए कच्चे आलू का इस्तेमाल करना भी बहुत अच्छा साबित होता है | आलू के पतले-पतले स्लाइड काट कर फ्रिज में रख दें जब वो ठंडे हो जाएं तो उन्हें आंखों पर रखकर लेट जाएं |

हथेलियों की गर्माहट
हथेलियों की गर्माहट भी आंखों के लिए फायदेमंद है | अगर आपको थकान लग रही है तो दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें | इससे हथेलियां गर्म हो जाएंगी | इससे आंखों की मसाज करें |इससे आंखों को आराम मिलेगा |

कैस्टर ऑयल
आंखों से जुड़ी ज्यादातर परेशानियों को आप कैस्टर ऑयल के इस्तेमाल से दूर कर सकते हैं | रूई के एक टुकड़े को कैस्टर ऑयल में डुबोकर हल्के हाथों से निचोड़ लें | इसके बाद इन्हें आंखों पर रखकर लेट जाएं | आप चाहें तो कैस्टर ऑयल लगाकर हल्के हाथों से मसाज भी कर सकते हैं |

Previous articleअपार सुख और समृद्धि चाहते है तो ध्यान रखे ये बाते
Next articleजानिए तनाव को दूर करने के आसान उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here