सुबह का नाश्ता नजरअंदाज किया तो…….

0

आज के समय में लोग पैसा कमाने की दौड़ में इतना बिजी हो चुके है कि वह अपनी खान-पान पूर ध्यान ही नहीं दे पाते, जिस वजह से शरीर बीमारियों से घिर जाता है और कमोजरी का एहसास होने लगता है। जैसे कि हम सब जानते है कि नाश्ता हमारे दिन का सबसे महत्तवपूर्ण भोजन है। रात के खाने के बाद नाश्ता करना जरूरी होता है। अक्सर लोग सुबह जल्दी-जल्दी के चक्कर में ब्रेकफास्‍ट करना भूल जाते है लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह ब्रैकफास्ट न करने से आपको पेट से जुड़ी कई बीमारियां हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि रात के खाने के बाद और सुबह के नाश्ते में बहुत लंबा अंतराल आ जाता है। अगर आप अपनी नाश्ता ही छोड़ देंगे तो पेट में एसिडिटी, गैस, लो बी पी और ना जाने कितनी ही परेशानियां आने लगेगी।

आइए जानते है कि सुबह का नाश्ता नजरअंदाज करने के नुकसान।  
1. वजन बढना 

बहुस से लोग है, जो सुबह का नाश्ता नहीं करते है, ऐसे लोगों मोटापा होने की 50% संभावना होती है क्योंकि सुबह नाश्ता न करने से दिन में भूख ज्यादा लगती है, जो वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है।

2. ऊर्जा में कमी 

ब्रैकफास्ट न करने से एनर्जी लेवल अपने आप ही कम हो जाता है, जिस वजह से मन किसी भी काम में नहीं लग पाता।

3. मेटाबॉलिज्म घटाए

जैसे बिना पेट्रोल कार नहीं चल पाती वैसे ही अगर आप नाश्‍ता नहीं करेंगे तो आप हर वक्‍त थके रहेंगे और कोई कार्य ठीक ढंग से नहीं कर पाएंगे।

4. तनाव 

सुबह नाश्ता न करने से लंच तक भूख तेज लगने लगती है, जिससे अधिकतर लोग जो मिलता है खा लेते हैं। इससे काफी स्ट्रेस और डिप्रैशन बढ़ने लगता है।

5. ब्रेन पर बुरा प्रभाव

यदि आप नाश्ता नही करेंगे तो इससे ब्रेन को न्यूट्रीशन नही मिल पाएगा। इससे फंक्शन्स पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

6. एथलेटिक प्रदर्शन 

ब्रैकफास्ट हमे प्रोपर विटामिन्स और न्यूट्रीयन्स देता है, जिससे बॉडी में एनर्जी बनी रहती है, जिससे एक्सरसाइज करते समय हड्डियां अच्छे से काम करती है।

7. बीमारियां 

सुबह अच्छे से नाश्ता करना से हम कई तरह की बीमारियों से बचे रहते है जैसे हाइपोग्लाइसीमिया, हाइपोटेंशन और डाइबिटीज का खतरा कम होता है।

Previous articleपाकिस्‍तानियों की एंट्री भी बैन कर दे US-इमरान खान
Next articleअखिलेश ने घोटालेबाज कांग्रेस से हाथ मिलाया है : भाजपा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here