सुनते हैं कि मिल जाती है हर चीज दुआ से

0

सुनते हैं कि मिल जाती है हर चीज दुआ से,
इक रोज तुम्हें माँग के देखेंगे ख़ुदा से।

तुम सामने होते हो तो है कैफ की बारिश,
वो दिन भी थे जब आग बरसती थी घटा से।

ऐ दिल तू उन्हें देख के कुछ ऐसे तड़पना,
आ जाए हँसी उन को जो बैठे हैं खफ़ा से।

दुनिया भी मिली है गम-ए-दुनिया भी मिला है,
वो क्यूँ नहीं मिलता जिसे माँगा था ख़ुदा से।

Previous articleमां लक्ष्मी की अपार कृपा पाने के लिए मुख्य द्वार पर पीले वस्त्र में बांधकर लटकाएं यह चीज
Next articleअगर आप भी टीचर बनना चाहते है तो यहां निकली है जॉब्स,जल्द करे आवेदन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here