sharad purnima 2019 :शरद पूर्णिमा के दौरान इन कार्यों को करने से घर में आएगी लक्ष्मी

0

हिंदू पंचांग के अनुसार शरद पूर्णिमा इस बार 13 अक्टूबर दिन रविवार को पड़ रही है। इस दिन आसमान में चंद्र नीले रंग का दिखाई देते है इसलिए इसे ब्लू मून भी कहते हैं। ये पूर्णिमा बहुत ही खास होती है, क्योंकि इस रात भगवान कृष्ण ने गोपियों के साथ महारास किया था। आज हम आपको इस दिन पर किए जाने वाले कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने से आपके घर में मां लक्ष्मी का वास होगा।

चंद्रमा की चांदनी में रखें दूध या खीर
कहते हैं कि इस दिन चांद से अमृत बरसता है जो सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है। अत: इस दिन आप छत पर या गैलरी में चांद की रोशनी में चांदी के बर्तन में दूध या खीर रखें।

इस दिन करें इनका पूजन
शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी, चंद्रदेव, भगवान शिव, कुबेर, हनुमान और भगवान श्री कृष्ण की आराधना की जाती है। शरदपूर्णिमा की रात में की गई चंद्र पूजन और आराधना से सालभर के लिए लक्ष्मी और कुबेर की कृपा प्राप्ति होती है।

हनुमानजी की पूजा
शरद पूर्णिमा की रात में हनुमानजी की पूजा का बहुत ही महत्व है। इसके लिए उनके सामने मिट्टी का चौमुखा दीपक जलाएं जिसमें घी मिला हो। इससे आपको हनुमानजी की विशेष कृपा प्राप्त होगी और सभी तरह के संकट मिट जाएंगे।

पूर्णिमा का व्रत करें
शरद पूर्णिमा पर दिनभर विधि विधान से व्रत रखा जाता है। इस व्रत में सिर्फ दूध ही पिया जाता है या खीर ही खाई जाती है। रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दिया जाता है और फिर इसके बाद भोजन किया जाता है। लक्ष्मी प्राप्ति के लिए इस व्रत को विशेष रूप से किया जाता है।

पौराणिक कथा
इस दिन शरद पूर्णिमा की व्रत कथा सुनने के बाद व्रत का विसर्जन किया जाता है। व्रत कथा सुनने से जहां व्रत का लाभ मिलता है, वहीं संतान सुख की प्राप्ति भी होती है।

Previous articleशरद पूर्णिमा का क्या है महत्व, जानिए कब है और कैसे रखें व्रत
Next articleराशिफल : 11 अक्टूबर 2019 जाने क्या कहता है शुक्रवार का दिन