कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन पंजीयन कराने होंगे

0

सिवनी – (ईपत्रकार.कॉम) |कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों, उपकरणों और सिंचाई उपकरणों के क्रय पर कृषकों को अनुदान उपलब्ध कराने हेतु ऑनलाइन ई कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल शुरू किया है।

खरीफ सीजन को देखते हुए पोर्टल पर वर्तमान में केवल चुनिंदा यंत्रों स्प्रिंकिलर, पाईप लाईन, डीजल पंप/विद्युत पंप, रेनगन आदि के लिए ई कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल (dbt.mpdage.org) पर ऑनलाइन आवेदन पंजीयन कराने होंगे। पंजीयन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल के अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से प्राप्त हुए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। किसानों द्वारा जिले में स्थापित किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर अन्य कियोस्क या पोर्टल पर पंजीकृत अधिकृत विक्रेता के माध्यम से पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन पंजीकृत कराए जा सकेंगे।

Previous articleएक- एक खाताधारक से पूछी राजस्व संबंधी समस्यायें
Next articleकेंद्र सरकार ने सेना में बड़े सुधार करने का फैसला लिया,57 हजार सैनिकों को फिर मिलेगी तैनाती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here