अब किसी ग्रामीण के परिजनों के मृत्यु पर शव को साईकिल या चारपाई में नही लेजाना पडेगा

0

सीधी – (ईपत्रकार.कॉम) | जिला अस्पताल में आने वाले ग्रामीणों के परिजनों की मृत्यु होने पर समय पर वाहन उपलब्ध न होने के कारण उन्हे अपने परिजनों के शव कभी साईकिल में कभी चारपाई में और कभी अपने कन्धों पर उठाकर घर लेजाना पडता था। इससे ग्रामीणों को काफी असुविधा एवं परेशानियों का सामना करना पडता था और सबसे बडी समस्या परिजनों के शव ले जाने की थी। लेकिन अब इस समस्या से निजात मिल गई है। सीधी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री केदार नाथ शुक्ला ने विधायक निधि से जिला अस्पताल को शव वाहन के लिए 6 लाख रूपये की निधि प्रदान की थी। जिला योजना समिति के प्रस्ताव और कलेक्टर के अनुमोदन के उपरांत यह राशि जारी होने पर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने शव वाहन क्रय की।

विधायक श्री शुक्ल ने जिला अस्पताल परिसर में शव वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होने कहा कि अब किसी ग्रामीण के परिजनों के मृत्यु पर शव को साईकिल या चारपाई में नही लेजाना पडेगा। इससे मुक्ति मिलेगी और शव को ग्राम तक ले जाने के लिए शव वाहन रात दिन उपलब्ध रहेगा।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.व्ही.बी सिंह, सिविल सर्जन डॉ. डी.के. द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि श्री शुक्ल सहित जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सिविल सर्जन डॉ. डी.के. द्विवेदी ने बताया कि आवश्यकता के समय जिला अस्पताल द्वारा शव वाहन ले जाने के लिए सक्षम व्यक्ति को दस रूपये प्रतिकिलो मीटर की दर से शव वाहन दिया जायेगा। जो व्यक्ति वास्तविक रूप से गरीब होगें उन्हे अपने परिजनों का शव ले जाने के लिए निःशुल्क शव वाहन उपलब्ध कराया जायेगा।

Previous articleगणेश विर्सजन विशेष जलकुण्डो मे ही करायें – कलेक्टर
Next articleमुख्यमंत्री प्राथमिकता वाली योजनाओं का शत प्रतिशत किया जाये क्रियान्वयन : कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here