सभी कृषकों को फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा अवशय कराना चाहिए

0

 पन्ना- (ईपत्रकार.कॉम) |कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना के डॉ. बी.एस. किरार वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं डॉ. आर.के. सिंह, द्वारा इंजी. एच.पी. गौतम, कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम कटकहा विकासखण्ड गुनौर में कृषकों की आय दोगुनी करने पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में डॉ. किरार ने कृषकों की वर्ष 2022 तक आय दोगुनी करने पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा सुझाये गये प्रमुख सात सूत्रों उत्पादन में वृद्धि, इनपुट के प्रभावी उपयोग, उपज के बाद नुकसान कम करना, गुणवत्ता मे वृद्धि, इनपुट के प्रभावी उपयोग, उपज के बाद नुकसान कम करना, गुणवत्ता में वृद्धि, न्यूनीकृत विपणन मार्जिन, जोखिम में कमी एवं सहायक गतिविधियों आदि पर विस्तार से जानकारी दी गयी साथ ही कृषकों को बताया गया कि हमे कृषि के साथ दुग्धपालन, सब्जी/फलोत्पादन, पुष्पोत्पादन, मत्स्यपालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन एवं पलास वृक्षों पर लाख उत्पादन आदि सहायक व्यवसायों को अपनाना होगा। जिससे कृषक परिवार को वर्ष भर कार्य मिलेगा और आय भी होती रहेगी। क्योंकि खेती में किसी न किसी फसल पर प्रतिवर्ष प्राकृतिक आपदाओं का विपरीत प्रभाव रहा है। इसलिये सभी कृषकों को फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा अवष्य कराना चाहिए।

डॉ. सिंह ने खरीफ फसलों धान, उड़द, सोयाबीन, तिल मे नींदा एवं उर्वरक प्रबंधन पर जानकारी दी गयी साथ ही उनके प्रमुख कीडे़ एवं बीमारियों की लक्षणों एवं प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी गयी और रबी फसल में अलसी की खेती को भी प्राथमिकता दी जाए। इंजी. गौतम द्वारा कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा कृषि यंत्रों को योजना और उसके पंजीयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। आर.के. मिश्रा ग्रा.कृ.वि.अ. द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं के बारे मे बताया और कृषकों को रबी बीजो के बारे में जानकारी दी गयी।

Previous articleअब स्‍कूल बेच सकेंगे स्‍टेशनरी, NCERT किताबें-CBSE
Next articleबकरीद पर आतंकी जाकिर मूसाने कहा कि गोपूजक पीएम से भारत को कराऊंगा आजाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here