एक-दो वर्षों में सरकार सभी स्कूलों को बना सकती है स्मार्ट स्कूल- काश्यप

0

स्मार्ट स्कूल योजना के तहत शहर के 6 शासकीय स्कूलों में अभी विधायक निधि से डिजीटल क्लास शुरू की गई है,लेकिन राज्य योजना आयोग से केन्द्र को इस योजना को लागू करने को लिखा है। उम्मीद है एक-दो वर्षों में प्रदेश के सभी स्कूलों में सरकार के स्तर पर इसकी शुरूआत हो जाएगी। विद्यार्थीगण शिक्षकों का सम्मान करे और स्मार्टनेस बढ़ाए। शिक्षकगण भी रूचि ले, तो स्मार्ट क्लास के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

विधायक, राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने इन शब्दों के साथ जवाहर उमावि एवं विनोबा उमावि में कक्षा 9 से 12 की 4-4 स्मार्ट क्लास का शुभारभं किया। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास के साथ चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के सहयोग से आईएसआरएन (इंडियन सोश्यल रिस्पांसबिलिटी नेटवर्क) नई दिल्ली द्वारा ग्रीन स्कूल-क्लीन स्कूल, चाइल्ड मिरर एवं लेंग्वेज कम्पेंटेंसी का संचालन कर विद्यार्थियों का बोद्धिक विकास किया जाएगा। समारोह में फाउण्डेशन अध्यक्ष श्री काश्यप ने कहा कि आठवीं के बाद 40 प्रतिशत और 10 वीं के बाद 30 प्रतिशत बच्चें ही आगे पढ़ पाते है। स्कूल में आने वाले विद्यार्थी किस्मतवाले है, उनके मन में जीवन के बदलाव का भाव होना चाहिए। यह बदलाव तभी होगा, जब बच्चें शिक्षकों का सम्मान करेंगे। इससे शिक्षकों में उनके प्रति रूचि रहेगी और दोनो के तालमेल से बेहतर परिणाम आएंगे।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को इस नए प्रयोग में रूचि लेना होगी। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करता है। डिजीटल क्लास के माध्यम से यदि गंभीरता से प्रयास हुए, तो स्कूल में मेधावी विथार्थियों की संख्या बढ़ जाएगी। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जो मेधावी विद्यार्थी योजना लागू की है, उसका भी अच्छे परिणाम लाने पर कई विद्यार्थी लाभ उठा सकेंगे। इस योजना से सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित कर दिया है। वे कही भी शिक्षा के लिए जा सकते है।
भाजपा जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल ने कहा कि सरकारी स्कूल को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों में सुविधाओं का मलाल रहता था। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासन, अभिभावक और बच्चें उपस्थित है। डिजीटल क्लॉस शुरू कर विधायक श्री काश्यप ने अपना दायित्व पूर्ण किया है, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को अब अपनी भूमिका का निर्वाह करना है। अभिभावकों को बच्चों को प्रोत्साहित करें। पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा ने कहॉ डिजीटल क्लॉस के शुभारंभ का दिन स्कूल के लिए पर्व जैसा हैं। सरकारी स्कूल में पहले टाटपट्टी पर पढाई की कल्पना होती थी, लेकिन अब डिजीटल क्लॉस का युग है। विधायक श्री काश्यप नें शिक्षा ही नहीं हर क्षेत्र में शहर को सशक्त किया है। निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने कहा कि डिजीटल क्लास से कर लो दुनिया मुठ्ठी में वाली बात सार्थक होगी। विधायक श्री काश्यप ने खेल चेतना मेला अहिंसा ग्राम, आवास का अधिकार, कुपोषण से मुक्ति अभियान सहित शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो कार्य किए है। वें उन्हें राजनीतिज्ञ से कही अधिक समाज सुधारक की श्रेणी में रखते है। उन्होंने बच्चों से अच्छी पढाई कर बेहतर भविष्य का निर्माण करने का आव्हान किया।

जिला शिक्षा अधिकारी अमर वरधानी ने कहा कि विधायक श्री काश्यप के प्रयासों से स्मार्ट क्लॉस की शुरूआत गर्व का विषय है। पहले ब्लेक बोर्ड फिर ग्रीन बोर्ड और अब मोबाईल व डिजीटल युग में पढाई हो रहीं है। श्री काश्यप ने सरकारी स्कूलों को प्रायवेट स्कूल की टक्कर मे खडा करने का प्रयास किया है। जवाहर स्कूल में मुख्य परामर्शदाता आशा शर्मा ने आईएसआरएन द्वारा संचालित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्राचार्य श्रीमती अनिता सागर ने स्वागत भाषण दिया। संचालन व्याख्याता नरेन्द्रसिंह पंवार ने किया। आभार जिला शिक्षा समन्वयक आर.के. त्रिपाठी ने माना। विनोबा स्कूल में प्राचार्य ने आर.के. योगी ने संबोधित किया। संचालन व्याख्याता अरविन्द गुप्ता ने किया। अभार राजेन्द्र अग्रवाल ने माना । श्री काश्यप नें दोनो स्कूलों मे फीता काटकर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। समारोह के आरंभ मे माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विद्यालय परिवार में अतिथियों का स्वागत किया । इस दौरान चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन के प्रोजेक्ट समन्वयक विजय वोरा भी मंचासीन रहें। व अरविन्द्र गुप्ता ने किया आभार जिला शिक्षा समन्वयक आरके त्रिपाठी ने माना। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रमेश बदलानी, जयवंत कोठारी, विधानसभा प्रभारी दिनेश शर्मा, जिला मंत्री देवेन्द्र वाधवा, मंडल महामंत्री मोहन वर्मा, नन्दकिशोर पंवार, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष महेन्द्र नाहर, हेमन्त राहोरी, महिपालसिंह वाघेला सहित बडी संख्या में शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।

Previous articleप्रत्येक कालोनी को मिलेगा मीठा पानी-श्री काश्यप
Next articleअगर आप के घर में भी कबूतर का घोंसला है तो यह खबर जरुर पढ़े !