पचमढ़ी महोत्सव में पर्यटको के अनुकूल कार्यक्रम शामिल करें – कलेक्टर

0

होशंगाबाद – ईपत्रकार.कॉम |होशंगाबाद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में हर वर्ष पचमढ़ी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी 25 से 30 दिसम्बर तक यह महोत्सव आयोजित किया जायेगा। इसकी तैयारी बैठक कलेक्ट्रेट के रेवा सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने कहा कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसकी महत्वपूर्ण कड़ी पचमढ़ी महोत्सव है। इसमें पर्यटको के अनुकूल कार्यक्रम शामिल करें। बच्चो के लिए मुख्य समारोह स्थल में अलग मंच बनाकर उसमें मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराएं। इसमें हाथी, घोड़े, ऊंट की सवारी के साथ बच्चो के मनोरंजन के अन्य प्रबंध करें। महोत्सव के सभी 6 दिनो के लिए अलग-अलग कार्यक्रम तैयार करके उनके अनुकूल व्यवस्था करे। इसके लिए पर्यटन विभाग तथा संस्कृति विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि पचमढ़ी महोत्सव के समय पर्यटको की अच्छी उपस्थिति होगी। महोत्सव में प्रसिद्ध कंपनियो के फॉस्ट फूड तथा अन्य खाद्य पदार्थो के स्टॉल लगाने की व्यवस्था करें, जिससे पर्यटको को उत्तम खाद्य पदार्थ प्राप्त हो सके। महोत्सव में कवि सम्मेलन में शामिल होने वाले कवियो से संपर्क करके कार्यक्रम तय करे। लोक गायन व लोक वादन के लिए भी गुणी तथा लोकप्रिय कलाकारो से संपर्क करके उनकी कला का प्रदर्शन कराएं। महोत्सव के प्रथम दिन जिले के प्रमुख कलाकारो की प्रस्तुतियो के लिए निर्धारित करे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दर्शको की रूचि तथा मनोरंजन का ध्यान रखें। महोत्सव में शामिल करने से पूर्व कलाकारों की प्रस्तुति का अवलोकन अनिवार्य रूप से करें। लोक नृत्यों तथा सूफी गायन को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।

कलेक्टर ने कहा कि महोत्सव में मनोरंजन के साथ साहसिक खेलो का भी आयोजन किया जाता है। इसमें रॉक क्लाविंग, हॉट वेयर वैलून, फंजी जÏम्पग, ट्रेकिंग, पैरासिलिंग, पैराग्लाइडिंग तथा वॉटर स्र्पोट शामिल करें। इसके लिए आवश्यक उपकरण पचमढ़ी में उपलब्ध कराएं। बैठक मे पचमढ़ी महोत्सव के दौरान आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा उपचार व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गये। बैठक में बताया गया कि महोत्सव में कवि सम्मेलन, गजल गायन, सूफी गायन, लोकनृत्य, बैंड आर्केस्ट्रा तथा लोक संगीत के कार्यक्रम शामिल किये गये हैं। महोत्सव के लिए विभिन्न विभागो के अधिकारियों तथा कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गई है। महोत्सव की संपूर्ण व्यवस्थाओ की जिम्मेदारी एसडीएम पिपरिया को सौंपी गई है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि महोत्सव के दौरान वाहनो से लिए जा रहे प्रवेश शुल्क में आवश्यक परिवर्तन किया जाएगा। इसका भुगतान कैशलैश करने की व्यवस्था की जा रही है। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सड़कों में सुधार का कार्य तत्काल प्रारंभ करायें। पचमढ़ी में संचार सुविधाएं सुगम बनाने के लिए आवश्यक प्रबंध करें। बैठक में एडीएम श्री मनोज सरियाम ने महोत्सव के लिए किए जा रहे प्रबंधों की जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शशांक गर्ग ने महोत्सव के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि महोत्सव के लिए वाहनों को अस्थायी परमिट जारी किए जाएंगे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.सी. शर्मा एसडीएम पिपरिया मदन सिंह रघुवंशी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleबच्चे करते है कंप्यूटर पर काम तो ,ध्यान में रखें ये बाते
Next articleमुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here