सीईओ जिला पंचायत सहित अधिकारियों ने झाबुआ ब्लाक के गॉवो में किया मार्निंग फालोअप

0

झाबुआ – (ईपत्रकार.कॉम) |स्वच्छ भारत मिशन अभियान अंतर्गत अब झाबुआ ब्लाक को खुले में शौच मुक्त करने के कार्य ने मिशन का रूप ले लिया है। आज सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमना भीडे सहित विभागों के जिला अधिकारी ने झाबुआ ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रो में अपने स्तर से मोर्निंग फालोअप कर लोगो को शौचालय निर्माण कर उपयोग करने के लिये समझाईश दी।

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भिडे ने झाबुआ ब्लाक के ग्राम अंतरवेलिया, मेंहदी खेडा, गोपालपुरा हवाई पट्टी में मोर्निंग फालोअप कर ग्रामीणो को शौचालय का निर्माण कर उसका उपयोग करने के लिए समझाईश दी। मांर्निग फालोअप के समय गोपालपुरा के सचिव के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जाहिर की एवं नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। विभागों के जिला अधिकारियो ने आवंटित ग्राम पंचायत में घुम-घुम कर ग्रामीणो को स्वच्छता के फायदे बताकर ग्रामीणो को शौचालय निर्माण करने एवं गॉव में साफ-सफाई रखने के लिए समझाईश दी।

Previous articleमहिलाओं/बालिकाओं को प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये ‘‘सशक्त वाहिनी‘‘ अभियान आरंभ किया गया
Next articleराष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत ग्राम स्तर पर रैली का आयोजन किया जायेगा-डॉ. वरदमूर्ति मिश्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here