किसानों से संबंधित समस्याओं का करवाया जायेगा त्वरित निराकरण- कलेक्टर श्री नायक

0

बड़वानी – ईपत्रकार.कॉम |लोअर गोई परियोजना हेतु जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की जो कार्यवाही की है, उसके लिये वह बधाई का पात्र है। अब डेम व नहरों के निर्माण का कार्य भी जल्दी से जल्दी पूर्ण कराये। जिससे किसानो को इस परियोजना का लाभ त्वरित रूप से मिल सके।

कलेक्टर श्री तेजस्वी एस नायक एवं भारतीय किसान संघ शाखा बड़वानी के पदाधिकारियो की शुक्रवार को देर शाम हुई बैठक में उक्त बाते किसान संघ के पदाधिकारियो द्वारा कही गई। इस दौरान भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियो ने अपनी अन्य समस्याओं एवं मांगो से संबंधित ज्ञापन भी कलेक्टर को सौपा। जिस पर कलेक्टर ने त्वरित रूप से उचित निराकरण करवाने का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान किसान संघ के पदाधिकारियो ने भामी तालाब के गहरीकरण कर उसकी भराव क्षमता बढ़ाने की बात पर कलेक्टर ने बताया कि जिले में जल संरक्षण हेतु जल संरचनाओं का गहरीकरण का कार्य प्रारंभ करवाया गया है। इसके तहत लगभग 100 जल संरचनाओं पर यह कार्य होना है। अतः किसान संघ उन तालाबो की सूची बनाकर दे, जिनमें यह कार्य बिना किसी विवाद के होना है। जिला प्रशासन जनसहयोग से यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करवायेगा।

बैठक के दौरान किसानों द्वारा ठीकरी-अंजड़ रोड से रसवाडेब तक पक्की सड़क बनाने हेतु किसानो द्वारा अपनी भूमि स्वेच्छा से देने की सहमति होने की बात बताने पर कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित एसडीएम को इस सड़क का प्रस्ताव एनव्हीडीए को भेजने के निर्देश दिये। साथ ही किसानों द्वारा बड़वानी की सब्जी मण्डी छोटी पड़ने एवं नवीन जगह बनाने की मांग पर कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि सभी की सहमति से उपयुक्त स्थान का चयन कर कार्य करवाया जायेगा।

बैठक में दौरान किसानो द्वारा खरीफ की फसलों हेतु किसानो को मानक स्तर का खाद-बीज उपयुक्त दर पर मिले, इसकी मांग पर कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि शासकीय अधिकारी नियमित रूप से जांच व दौराकर यह कार्य देखेंगे। किन्तु किसान बन्धु भी अपनी तरफ से सजगता रखे, और किसी भी सूरत में बिना पक्का बिल के बीज क्रय नही करें। और अगर कही नकली बीज बेचने की जानकारी प्राप्त होती है तो तत्काल इसकी गुप्त सूचना अपने क्षेत्र के राजस्व अधिकारी या कृषि विभाग के अमले को दे। जिससे दोषियो पर तत्काल कठौर कार्यवाही की जा सके।

बैठक के दौरान राजपुर क्षेत्र में अभी भी समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने हेतु पंजीयन करवाये हुये शेष किसानो की अधिक संख्या की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने बताया कि राजपुर के दोनो खरीदी केन्द्र पर अन्य स्थानो से अधिकारियो की संख्या व संसाधन बढ़ाया जायेगा। जिससे इन खरीदी केन्द्रो पर भी शेष रहे किसानो से समुचित मात्रा में गेहूँ की खरीदी की जा सके।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने किसान संघो क पदाधिकारियो से अव्हान किया कि वे भावांतर योजना के तहत प्याज खरीदने के इच्छुक अधिक से अधिक व्यापारियो से 14 मई के पूर्व मण्डी मे पंजीयन करवाये। जिससे अधिक से अधिक किसानो को इस योजना का लाभ मिल सके। साथ ही कलेक्टर ने किसान संघ के पदाधिकारियो को आश्वस्त किया कि उनकी ऐसी मांग जिनका निराकरण राज्य स्तर से होना है उसका प्रस्ताव उचित फोरम पर भेजा जायेगा।

बैठक के दौरान उपस्थित किसान संघ के पदाधिकारियो ने कलेक्टर को आश्वस्त किया कि किसानों की उन्नति एवं उनकी समस्या के निराकरण के लिये वे हमेशा जिला प्रशासन को अपना सहयोग पूर्व के समान देने को तैयार है।

Previous articleस्वास्थ्य मंत्री ने किया नवीन कब्रिस्तान की बाउण्ड्रीवाल का भूमिपूजन
Next articleशिक्षा के साथ हर क्षेत्र में की प्रदेश ने अभूतपूर्व तरक्की — डॉ.शेजवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here